राधिका खेड़ा मामले की होगी पूरी जांच, दोषी पर होगी कार्रवाई :... - CG Sandesh

राधिका खेड़ा मामले की होगी पूरी जांच, दोषी पर होगी कार्रवाई : कांग्रेस

रायपुर। राधिका खेड़ा मामले में पवन खेड़ा का बयान आ चुका है। इस पूरे मामले की जांच होगी। जो दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात कांग्रेस नेता ने कही। रायपुर राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं की बदसलूकी से नाराज पार्टी की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने आज नया पोस्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ‘X’ पर लिखा- ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है, लेकिन लड़की हूं, ‘लड़ रही हूं’ ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ प्रभु श्री राम जी के ननिहाल में दीदी का स्वागत है।

 


अब इस मामले को लेकर स्थानीय बीजेपी नेता सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि ‘जो ‘दुशील’ है वही सुशील है, जो ‘कका’ है, वह भूपेश बघेल हैं’। क्योंकि प्रदेश में बघेल को लोग कका के नाम से भी जानते हैं। वहीं डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, अब ये बताता है कि कांग्रेस पार्टी में नारी सम्मान की क्या स्थिति है। दरअसल, ये मामला मंगलवार को सामने आया था। राधिका ने X पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था- ‘मेरी 40 साल की उम्र में मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। मेरी इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई। मैं जब उससे बात करती हूं, वो मुझ पर चिल्लाता है।’ रायपुर स्थित कांग्रेस के राजीव भवन में ये बात पार्टी की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने रोते-बिलखते हुए कही। इसके बाद उन्होंने बुधवार शाम को भी उन्होंने एक और पोस्ट किया जिसमें लिखा- क्या पुरुषत्व-विहीन हुई ये धरा..।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें