कोरबा में भाजपा पर जमकर बरसी प्रियंका गांधी, कहा- भाजपा भ्रष... - CG Sandesh

कोरबा में भाजपा पर जमकर बरसी प्रियंका गांधी, कहा- भाजपा भ्रष्ट और मुद्दों पर रहने वालों को देती है बढ़ावा

कोरबा। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्रियों और बड़े नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ पहुंची। यहां उन्होंने कोरबा लोकसभा सीट के लिए चिरमिरी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया, साथ ही कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में वोट करने की अपील की। प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया।

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता लोगों के जीवन में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी दो तरह के नेताओं को बढ़ावा देती है; भ्रष्ट और वे जो लोगों के कल्याण और मुद्दों के बारे में कुछ नहीं कहते हैं। उन्‍होंने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्‍तीसगढ़‍िया स्‍वाभिमान की बात की इसलिए उन पर सबसे ज्‍यादा हमला किया गया। उन्‍होंने चिरम‍िरी में कोयला खदान का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को रोजगार मिले इसलिए इंदिराजी ने खदानों का राष्‍ट्रीयकरण करवाया।


पांच किलो राशन देकर आपको निर्भर बनाए रखना चाहती है भाजपा

प्रियंका ने कहा कि भाजपा के नेता आएंगे धर्म और परंपराओं पर खतरे की बात कहकर आपके वोट ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में दो प्रकार के नेता है। पहले वो जो दूसरी पार्टियों में थे, सर्वाधिक भ्रष्ट थे उन्हें अब भाजपा में जगह मिली है वहीं दूसरे नेता वो हैं जो हवा हवाई बात करते हैं जिन्हें आम लोगों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। धर्म की बात कह कर और पांच किलो राशन देकर भाजपा आपको निर्भर बनाए रखना चाहती है। कांग्रेस न्याय पत्र लागू कर आपको आत्मनिर्भर बनाने का वादा करती है।

विपक्ष के दो दो मुख्यमंत्री जेल में

प्रियंका ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि जब लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष के दो-दो मुख्यमंत्री जेल में हैं। उन्होंने कहा कि देश का निर्माण अहिंसक आंदोलन से हुआ है। संविधान ने आंदोलन का अधिकार भी दिया है लेकिन मौजूदा सरकार आम लोगों की आवाज दबाने पर तुली है। बता दें कि प्रियंका ने अपने संबोधन में कांग्रेस के संकल्‍प पत्र की बातें गिनाई और कहा कि आज कई खदानें बंद हो गई हैं और या तो उनका निजीकरण कर दिया गया है।

 



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें