अनवर ढेबर,अरविंद सिंह और एपी त्रिपाठी फिर इतने दिनों के लिए ... - CG Sandesh

अनवर ढेबर,अरविंद सिंह और एपी त्रिपाठी फिर इतने दिनों के लिए भेजे गए जेल..

 रायपुर। कथित शराब घोटाला केस में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने जेल में बंद तीन आरोपियों अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी और अरविंद सिंह को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। 14 दिन की न्यायिक हिरासत का समय खत्म होने के बाद तीनों को कोर्ट लाया गया था, जहां ईओडब्ल्यू और बचाव पक्ष का तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने तीनों को फिर से 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है। कोर्ट ने न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए दोबारा 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड बढ़ा दी है।


दूसरी तरफ अनवर ढेबर ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। कोर्ट ने 4 मई को सुनवाई की तारीख तय की है।दूसरी तरफ इस मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन कोर्ट में पेश किया गया हे। ईओडब्ल्यू ने 6 दिन की रिमांड खत्म होने पर स्पेशल कोर्ट में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग की है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 6 दिन यानी 8 मई तक रिमांड बढ़ाते हुए आरोपी ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें