CG News : उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राहुल गांधी पर हुए हमलावर,... - CG Sandesh

CG News : उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राहुल गांधी पर हुए हमलावर, बोले- रायबरेली सीट पर हार निश्चित…

रायपुर। राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी की राजनीति रही है, यह परिवार से बाहर सोच नहीं सकती है. जनता को धोखा दिया है, इसलिए दोबारा अमेठी जाने की हिम्मत नहीं है.


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अमेठी से भागे राहुल गांधी वायनाड गए, वहां की जनता ने भी भगाया, अब रायबरेली गए हैं, वहां की भी जनता तैयार बैठी है, उन्हें विदा करने के लिए. कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा को न्याय नहीं मिलने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की इतनी बड़ी नेता न्याय के लिए तरस रही है. कांग्रेस भवन में बेटी सुरक्षित नहीं है. कांग्रेस न्याय का दिखावा कर रही है. कांग्रेस में एक ही बेटी है, वहां सिर्फ़ उनके लिए ही सोचा जाता है. राधिका खेड़ा को न्याय नहीं मिलेगा.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें