Lok Sabha Elections 2024 : ताबड़तोड़ कर रहे रोड शो...BJP के कद... - CG Sandesh

Lok Sabha Elections 2024 : ताबड़तोड़ कर रहे रोड शो...BJP के कद्दावर नेता और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने झोंकी पूरी ताकत

रायपुर। जैसे जैसे तीसरे चरण के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे वैसे चुनावी सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को अभनपुर, नवापारा, पारागांव, चंपारण, आरंग, मंदिर हसौद में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे।

 अभनपुर में ओव्हर ब्रिज, धमतरी रोड से एन्ट्री मंडी गेट से बस स्टैण्ड होकर नवापारा राजिम रोड तक मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रोड शो किया। इसके बाद नवापारा में कर्मा मंदिर, बस स्टैण्ड, सदर बाजार,  नेहरू घाट, गंज रोड होते हुए वापस बस स्टैण्ड पहुंची जहां शो का समापन हुआ।


वही आरंग में सतनाम भवन, भक्त माता कर्मा चौक, हरदेव लाल बाबा चौक, बस स्टैण्ड, नेताजी चौक, शिवाजी चौक, श्याम बाजार, आजाद चौक, मछली चौक, लोधीपारा पहुंचे जहां रोड शो का समापन हुआ। जबकि मंदिर हसौद में बस स्टैण्ड मेन रोड, बस्ती पारा से रावाभाटा में रोड शो कर जनता से वोट मांगे। रोड शो के दौरान बृजमोहन अग्रवाल का जगह-जगह भव्य तरीके से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कई जगह लोगों को संबोधित भी किया एवं माना में भी एक जनसभा का आयोजन किया गया। आज के प्रचार के दौरान विधायक इंद्र कुमार साहू गुरु खुशवंत साहेब सुमित हजारों की संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें