कई जवान घायल...एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला - CG Sandesh

कई जवान घायल...एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के वाहनों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 5 जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं इस हमले के बाद राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की स्थानीय इकाई ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एयरफोर्स के वाहनों को शाहसितार के पास के एयरबेस के अंदर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।


एयरफोर्स के अधिकारियों के मुताबिक गोलीबारी की इस घटना में वायुसेना के जवानों सहित पांच जवान अधिकारी घायल हुए है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि सुरनकोट के सनाई गांव में गोलीबारी की सूचना मिली है और विवरण के लिए सेना और पुलिस के जवानों को प्रभावित इलाके में भेजा गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें