CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जार... - CG Sandesh

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट,और बढ़ेगा तापमान

रायपुर। छग के कई इलाकों में मई महीने की शुरुआत से ही गर्मी बढ़ने लगी है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश भर में लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते दोपहर में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने लोगों की चिंता बढ़ाने वाला अपडेट दिया है। दरअसल, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

 


इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में प्रदेश में लू की स्थिती बने रहने की संभावना भी जताई है। बात करें प्रदेश के सबसे गर्म शहरों की तो इसमें इस बार दुर्ग पहले नंबर पर रहा। दुर्ग का तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, राजधानी रायपुर 41.2, बिलासपुर में 40.5, पेंड्रा में 38.0, अंबिकापुर में 37.6, जगदलपुर में 40.2, दुर्ग में 42.8, राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें