चलती कार में लगी आग, दम्पति ने भागकर बचाईं जान - CG Sandesh

चलती कार में लगी आग, दम्पति ने भागकर बचाईं जान

रायपुर। राजधानी रायपुर में चलती कार में आग लग गई। मामला तेलीबांधा के पास मरीन ड्राइव का है। हालांकि इन दोनों ही मामलो में किसी को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।

रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कपड़ा कारोबारी संतोष माखीजा अपनी पत्नी के साथ कार से सदर बाजार किसी काम से आए हुए थे। काम निपटाकर वे घर जाने के लिए निकल रहे थे। कुछ दूर आगे बढऩे के बाद कार से अचानक तेजी से धुआं उठने लग गया। संतोष माखीजा कुछ समझ पाते तभी कार के बोनट से आग की लपटें तेजी से उठने लगीं।

 

 

फौरन दोनों पति-पत्नी कार से निकलकर बाहर की ओर भागे। इस बीच कार के सामने के हिस्से में आग फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने फौरन पानी और फायर एक्सटिंगुइशर की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में कार का एक हिस्सा बुरी तरह जल गया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। इसी तरह की घटना तेलीबांधा के पास मरीन ड्राइव में हुई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें