भिलाई स्टील प्लांट में लगी आग, एसएमएस -3 में लेडल पंचर होने ... - CG Sandesh

भिलाई स्टील प्लांट में लगी आग, एसएमएस -3 में लेडल पंचर होने से हुआ हादसा

दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई इस्पात संयंत्र में रात 1 बजे एसएमएस -3 में लेडल पंचर होने से आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बीएसपी फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन बीएसपी प्रबन्धन को लाखों का नुकसान हुआ है।

 

 

बता दें कि लेडल पंचर होने की घटना आम बात है, लेकिन इस बार लेंडल भारी मात्रा में बाहर आया और जिससे आग लग गई। फिलहाल लेडल के कचरे को हटाया जा रहा है। इसके साथ ही बीएसपी प्रबन्धन इस पूरे घटना की जांच में जुट गई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें