CG : आज से 7 मई तक बंद रहेगी शराब दुकानें
छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 2 दिनों तक शराब दुकाने बंद रहेगी. तीसरे चरण का मतदान 7 मई को प्रदेश की 7 सीटों पर होगा. मतदान से 48 घंटे पहले ही इन लोकसभा क्षेत्रों में संचालित शराब दुकानों को बंद कर दिया जायेगा. आदेश के मुताबिक आज यानी 5 मई को शाम पांच बजे से 7 मई की शाम 5 बजे तक दुकानें बंद रहेगी.
इस दौरान अवैध शराब बिक्री करते पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. तीसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़ जांजगीर-चांपा में चुनाव होगा. इस दौरान जिलों में विदेशी मदिरा दुकान अण्डा/देशी मदिरा दुकान एवं एफ.एल.-3 (ग) तथा एफ.एल.-4(क) को बंद रखने कहा है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें