CG : 200 से ज्यादा लोग थामा भाजपा का दामन, पूर्व विधायक संज... - CG Sandesh

CG : 200 से ज्यादा लोग थामा भाजपा का दामन, पूर्व विधायक संजय ढीढी ने दिलाई सदस्यता…

आरंग। छत्तीसगढ़ में लोकसभा के तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होना है, सभी पार्टियों के दिग्गज नेता और प्रत्याशी लगातार धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहें है, वहीं इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति और कार्यशैली से प्रभावित होकर आरंग विधानसभा क्षेत्र के 200 से ज्यादा आदिवासी मेहर व सिन्हा समाज के लोगों ने बीजेपी में प्रवेश किया है।


आरंग के पूर्व विधायक संजय ढीढी और भाजपा नेता डॉ संदीप जैन के नेतृत्व में इन लोगो ने प्रदेश की भाजपा सरकार, सांसद प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल और क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब के कार्यशैली से प्रभावित होकर बीजेपी का दामन थाम लिया है।

पूर्व विधायक संजय ढीढी और बीजेपी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग तथा आरंग मंडल के पदाधिकारियों ने सभी को बीजेपी का गमछा पहना कर भाजपा में प्रवेश कराया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें