गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान - CG Sandesh

गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया कोर्डिनेटर राधिका खेड़ा में आखिकार अब कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खड़गे को पत्र भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में कांग्रेस नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं अब मामले में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। विजय शर्मा ने कहा कि राधिका खेड़ा के कांग्रेस से इस्तीफे की सूचना अभी मिली है। अगर बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पूरी पार्टी ध्यान नहीं देती है तो यह चिंता का विषय है। ऐसे में ही इंसान को ऐसा ही कदम उठाना पड़ता है। उनकी पार्टी में सुनवाई नहीं हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज खुद इस मामले की मुख्य जांचकर्ता थे, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ सरकार और प्रशासन के पास यह विषय आता है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।

 


बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बीच विवाद हुआ था। इसी से आहत होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि आदिकाल से ये स्थापित सत्य है कि धर्म का साथ देने वालों का विरोध होता रहा है। हिरण्यकशिपु से लेकर रावण और कंस तक इसका उदाहरण हैं। वर्तमान में प्रभु श्री राम का नाम लेने वालों का कुछ लोग इसी तरह विरोध कर रहे हैं। हर हिंदू के लिए प्रभु श्री राम की जन्मस्थली पवित्रता के साथ बहुत मायने रखती है और राम लला के दर्शन मात्र से जहां हर हिंदू अपना जीवन सफल मानता है वहीं कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें