राधिका खेड़ा केस की शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई : विजय श... - CG Sandesh

राधिका खेड़ा केस की शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई : विजय शर्मा

 रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया कोर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खड़गे को पत्र भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में कांग्रेस नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं।


वहीं अब इस मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। विजय शर्मा ने कहा कि राधिका खेड़ा के कांग्रेस से इस्तीफे की सूचना अभी मिली है। अगर बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पूरी पार्टी ध्यान नहीं देती है तो यह चिंता का विषय है। ऐसे में ही इंसान को ऐसा ही कदम उठाना पड़ता है। उनकी पार्टी में सुनवाई नहीं हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज खुद इस मामले की मुख्य जांचकर्ता थे, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ सरकार और प्रशासन के पास यह विषय आता है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी

बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बीच विवाद हुआ था। इसी से आहत होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें