CG : पुलिस जवानों ने पहुंचाया अस्पताल...बाराती वाहन अनियंत्र... - CG Sandesh

CG : पुलिस जवानों ने पहुंचाया अस्पताल...बाराती वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 10-12 लोग घायल

कोंडागांव। राणापाल कैंप के नजदीक आज अनियंत्रित होकर बाराती वाहन पलट गई. इस हादसे में 10 से 12 लोग घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद 41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया.

 


मिली जानकारी के मुताबिक, टाटा 407 गाड़ी 25 से 30 बरातियों को लेकर झुमरी से लौदीगुरा जा रही थी, तभी मर्दापाल थाना क्षेत्र के राणापाल पुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 10 से 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं.

हादसे के तुरंत बाद कैम्प कमाण्डर राणापाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव का कार्य किया. प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल और जिला अस्पताल कोंडागांव भेजा.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें