महादेव ऐप सट्टा मामले में फरार आरक्षक गिरफ्तार...EOW की टीम ... - CG Sandesh

महादेव ऐप सट्टा मामले में फरार आरक्षक गिरफ्तार...EOW की टीम ने मध्यप्रदेश से दबोचा

 दुर्ग : ईओडब्ल्यू की टीम ने दुर्ग जिले का बर्खास्त फरार आरक्षक अर्जुन यादव को मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में पकड़ा है। उसे हिरासत में लेकर रायपुर दफ्तर लाया गया। बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव पर महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा मामले में संलिप्तता का आरोप है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच से बचने फरार चल रहा था। ईडी की नोटिस के बाद भी शामिल नहीं हुआ। महादेव ऐप घोटाले मामले में इसका छोटा भाई बर्खास्त आरक्षक भीम सिंह यादव जेल में है। अब महादेव ऐप सट्टा घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है।


गौरतलब है कि ईओडब्ल्यू की टीम महादेव ऐप को लेकर अर्जुन यादव से पूछताछ कर रही है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को विशेष न्याय न्यायालय में पेश किया जाएगा। ईओडब्ल्यू उसे पूछताछ के लिए रिमांड लगी। वहीं इसी छापेमार कार्रवाई के तारतम्य में प्रधान आरक्षक विजय पांडेय के घर कांकेर के चारामा में टीम गई। जहां ईओडब्ल्यू कार्रवाई की विजय को भनक लग गई थी, वह परिवार समेत घर से नदारत हो गया। ईओडमहादेव ऐप सट्टा मामले में फरार आरक्षक गिरफ्तार...EOW की टीम ने मध्यप्रदेश से दबोचाब्ल्यू की टीम ने उसके मकान को सील कर दिया है।

बता दें ईओडब्ल्यू को महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा से जुड़े सराफा व्यापारियों के ठिकाने से काफी अहम दस्तावेज मिले है, जिसे जब्त कर जांच की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें