नक्सलियों के लगाए गए आईईडी की चपेट में आई आदिवासी युवती ,मौत - CG Sandesh

नक्सलियों के लगाए गए आईईडी की चपेट में आई आदिवासी युवती ,मौत

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गंगालूर थाना क्षेत्र के मल्लूर गांव में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक आदिवासी युवती की मौत हो गई।



बता दें, नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाया था। लेकिन तेंदूपत्ता तोड़ने गई मल्लूर की शांति पुनेम इसकी चपेट में आ गई। इस घटना में मौके पर ही युवती की मौत हो गई। इस मामले की बीजापुर एसपी डॉ.जितेन्द्र यादव ने पुष्टि की है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें