अरविंद केजरीवाल के PA पर स्वाति मालीवाल से मारपीट का आरोप - CG Sandesh

अरविंद केजरीवाल के PA पर स्वाति मालीवाल से मारपीट का आरोप

दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद  की ओर से सनसनीखेज आरोप लगाए जाने का दावा किया है. पुलिस सूत्रों का दावा है कि सीएम हाउस के भीतर से दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल की गई. कॉल करने वाले ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया. 

दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली सीएम आवास के भीतर से सोमवार सुबह नौ बजे दिल्ली पुलिस को दो पीसीआर कॉल की गई. कॉल करने वाले ने बताया कि वह स्वाति मालीवाल बोल रही हैं. उन्होंने सीएम हाउस के भीतर खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. ये आरोप मुख्यमंत्री केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर लगाए गए हैं.

पीसीआर कॉल कर बताया गया कि विभव ने मुझे पिटवा दिया. इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची है लेकिन पुलिस सीएम हाउस के भीतर नहीं जा सकती. इस सूचना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्वाति वहां नहीं मिली. प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली पुलिस सीएम हाउस के भीतर नहीं जा सकती. पुलिस पीसीआर कॉल की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें