बसना : दादी के साथ नहाने गए 7 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम आमापाली के तालाब में दादी के साथ नहाने गए 7 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 मई को सुबह करीब 11 बजे पियाशु सोनी पिता रमेश सोनी उम्र 07 साल निवासी आमापाली अपनी दादी के साथ गाँव के मंदिर तालाब नहाने गया था.
नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया. उसे तालाब से बाहर निकालकर शासकिय अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें