पूर्व डिप्टी सीएम का निधन, कैंसर से थे पीड़ित - CG Sandesh

पूर्व डिप्टी सीएम का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था, उन्होंने वहीं आखिरी सांस ली। पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी 72 साल के थे।


मैंने आज सच्चा दोस्त खो दिया- सीएम नीतीश कुमार

सुशील मोदी के निधन पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम ने अपने पूर्व सहयोगी के लिए कहा कि वे जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। डिप्टी सीएम के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ लंबे समय तक काम किया। सीएम ने कहा, "मैनें आज सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है।"

इसके अलावा पीएम मोदी ने सुशील कुमार के निधन पर शोक जताते हुए कहा, "पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति !"



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें