पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...3 नक्सली मुठभेड़ में ढेर,... - CG Sandesh

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...3 नक्सली मुठभेड़ में ढेर, शव के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद

 गढ़चिरोली :- छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर जवानों ने मुठभेड़ में नक्सली कमांडर सहित 3 को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में 2 महिलाएं शामिल हैं। सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से AK-47 सहित अन्य ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि नक्सलियों के पेरीमिली दलम के कुछ सदस्य बड़ी वारदात अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके लिए भामरागढ़ तालुका के कटरांगट्टा गांव के पास जंगल में एकत्र हुए हैं। इस पर एडिशनल SP ऑप्स यतीश देशमुख के नेतृत्व में C-60 फोर्स के कमांडोज को सर्चिंग के लिए भेजा गया।


बताया जा रहा है कि टीम जब जंगल में पहुंची तो अचानक नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ घंटे मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। फायरिंग रुकने पर जवानों ने सर्चिंग शुरू की तो जंगल में 3 नक्सलियों का शव बरामद हुआ है।

जवानों ने मौके से 1 AK47, 1 कार्बाइन और 1 इंसास राइफल, नक्सली साहित्य और अन्य सामान भी बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान पेरिमिली दलम के प्रभारी और कमांडर डीवीसीएम वासु के रूप में हुई है। बाकी दोनों की पहचान की जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें