चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, 25 ... - CG Sandesh

चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, 25 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

देहरादून।उत्तराखंड में चारधाम दर्शनों के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। अब तक लगभग 25 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम सात बजे तक 25 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई थी। प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग तीर्थयात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया करवाने के लिए मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश को सभी अधिकारी गंभीरता से पालन कर रहे हैं।


कुर्वे ने बताया कि फर्जी वेबसाइट के जरिए ठग लोगों से ठगी भी कर रहे हैं। इन सभी फर्जी वेबसाइट पर एसटीएफ और साइबर सेल की नजर है, इन्हें बंद करवाया जा रहा है। हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों से ठगी के मामले अक्सर सामने आते हैं। इसको रोकने के लिए पिछले साल से आईआरसीटीसी के जरिए ही हेली सेवाओं की बुकिंग की जा रही है। इस साल 10 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई है। हालांकि, इसके लिए रजिस्ट्रेशन काफी पहले ही शुरू हो चुका था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें