हत्या या आत्महत्या : घर के बाड़ी में फंदे से लटकती मिली अज्ञा... - CG Sandesh

हत्या या आत्महत्या : घर के बाड़ी में फंदे से लटकती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

 कोरबा : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां कोतवाली थाना अंतर्गत दुरपा रोड निवासी सीताराम शाह के घर की बाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। सूचना मिलते ही घर के लोगों ने स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और विवेचना में जुट गई।



मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। जांच के दौरान पाया गया है,कि मृतक के गले में फांसी का फंदा है और उसके दोनों घुटने जमीन पर है। मृतक ने आत्महत्या की है या फिर उसे खुदकुशी का शक्ल देने का प्रयास किया गया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें