कलेक्ट्रेट के सामने दो बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर, दो युवको... - CG Sandesh

कलेक्ट्रेट के सामने दो बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। एमसीबी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. कलक्ट्रेट कार्यालय के पास तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर से घायल है. घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर कलक्ट्रेट कार्यालय के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. दोनों बाइक पर दो-दो युवक सवार थे. हादसे में अजीत वार्ड न.21 और दिनेश ग्राम सिरौली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए. जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल अजीत केरकेट्टा का भालूडांड केवटी केल्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस की मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में लगी हुई है.



जानकारी के अनुसार, आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर कलक्ट्रेट कार्यालय के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. दोनों बाइक पर दो-दो युवक सवार थे. हादसे में अजीत वार्ड न.21 और दिनेश ग्राम सिरौली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए. जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल अजीत केरकेट्टा का भालूडांड केवटी केल्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस की मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में लगी हुई है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें