किराना दुकान में लगी भीषण आग घर तक फैली, आग की चपेट में आने ... - CG Sandesh

किराना दुकान में लगी भीषण आग घर तक फैली, आग की चपेट में आने से महिला की मौत

सरगुजा। शहर से लगे कंचनपुर ग्राम में मंगलवार रात एक किराना दुकान व घर में भीषण आग लग गई. इस घटना में किराना दुकान व घर पूरी तरह जल गया. आग की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. वहीं युवक घायल है.

बताया जा रहा कि गांव में बिजली गुल थी. दुकान में मोमबत्ती जल रही थी. उस दुकान में किराना और सामान्य चीजों के अलावा पेट्रोल की भी बिक्री होती है. इसी दौरान एक युवक दुकान में पेट्रोल खरीदने आया. दुकान में बैठी महिला पेट्रोल को डिब्बे से बोतल में डालने लगी, तभी पेट्रोल मोमबत्ती के संपर्क आया और देखते ही देखते वहां भीषण आग लग गई.



महिला आग लगने के बाद दुकान के भीतर कोने में खड़ी हो गई. इसी दौरान दुकान में रखे फ्रीज का कंप्रेशर फट गया. इससे आग भीतर तक फैल गई. घटनाकी सूचना पर दमकल वाहन के साथ टीम पहुंची. आग पर काबू पाने के साथ दमकलकर्मियों ने आग के भीतर से महिला को बाहर निकाला. आग से झुलसी महिला और युवक को मेडिकल काॅलेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया है. महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं घायल युवक की स्थिति सामान्य बताया जा रहा.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें