गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेता विक्रम बैसा के हत्यारे, पुलिस ... - CG Sandesh

गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेता विक्रम बैसा के हत्यारे, पुलिस करेगी जल्द खुलासा…

दुर्ग. नारायणपुर में कांग्रेसी नेता विक्रम बैसा की गोली मारकर हत्या मामले में दुर्ग के भिलाई क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसकी पुष्टी दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की है. एसपी ने बताया, तीनों आरोपी दुर्ग जिले के ही रहने वाले है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नारायणपुर के लिए रवाना किया गया.




दुर्ग पुलिस ने नारायणपुर पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी.नारायणपुर पुलिस ने बताया कि, अब तक हत्या में शामिल 6 से अधिक आरोपियों को पकड़ा जा चुका है.अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. हत्या का मुख्य मास्टरमाइंड पुलिस की पकड़ से बाहर है. हालांकि एएसपी प्रभात कुमार ने जल्द ही उसे पकड़ कर मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है. बता दें कि विक्रम बैस ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर थे.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें