बसना : बिजली खम्भे पर हुक लगाते वक्त लगा करंट, युवक की मौत - CG Sandesh

बसना : बिजली खम्भे पर हुक लगाते वक्त लगा करंट, युवक की मौत

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम पुरूषोत्तमपुर में बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. बताया गया की अवैध रूप से हुक फंसाकर लाया गया तार अत्यधिक हवा चलने से नीचे गिर गया था, जिसे युवक उठाकर पुनः हुक लगाने की कोशिश कर रहा था. तभी करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद 16 मई को केस दर्ज कर लिया गया है.

जांच के दौरान मृतक के परिजनों, गवाहों के कथन एवं पीएम रिपोर्ट तथा विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री पिरदा के जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

जांच में पाया गया की धर्मेन्द्र बारिक पिता दुतिया राम बारिक उम्र 25 साल निवासी पुरूषोत्तमपुर अपने घर के पास लगे विद्युत खम्भे से अवैध रूप से विद्युत लाईन हुक कर लिया था. 20 जून 2023 को रात करीब 11 से 12 बजे के बीच मौसम ख़राब होने से अत्यधिक हवा चलने लगी, जिससे उसका हुक किया हुआ तार गिर गया और धर्मेन्द्र के घर की बिजली बंद हो गई.

धर्मेन्द्र अपने घर के पास स्थित खम्भे को जाकर देखा तो उसका विद्युत न्यूट्रल तार नीचे गिरा हुआ था. जिसे धर्मेन्द्र लापरवाही पूर्वक उठाकर हुक कर लगाने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वह तार के सम्पर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मामले में धर्मेन्द्र बारीक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें