सुकमा के टेटराई तोलनाई जंगल में डीआरजी जवानों और नक्‍सलियों ... - CG Sandesh

सुकमा के टेटराई तोलनाई जंगल में डीआरजी जवानों और नक्‍सलियों की मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

 सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार को डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना है। मुठभेड़ टेटराई तोलनाई के जंगल में हुई है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में डीआरजी जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। जवानों का सर्चिंग ऑपरेशन अब भी इलाक़े में जारी है। जवानों के सर्चिंग ऑपरेशन से लौटने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार जवानों का आपरेशन जारी है। सुकमा जिले के दुलेड़, बोट्टेतोंग, साकलेर इलाके में लगातार सर्चिंग जारी है। हाल ही में वहां नक्सलियों के बड़े लीडर होने की सूचना पर निकले सुरक्षाबल जब मौके पर पहुंचे तो नक्सली वहां से भाग निकले थे। सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के कैंप भारी मात्रा नक्सली सामग्री को बरामद किया था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें