चेन्नई और बेंगलुरु के मैच में बारिश बनी बाधा, जानिए कब शुरू ... - CG Sandesh

चेन्नई और बेंगलुरु के मैच में बारिश बनी बाधा, जानिए कब शुरू होगा मुकाबला

नई दिल्ली। बेंगलुरु और चेन्नई के बीच जारी इस मैच में बारिश की एंट्री हो गई है। मुकाबले को बीच में ही रोक दिया गया है। विराट कोहली 19 और फाफ डुप्लेसिस 12 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 31/0 है।

विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस मैच की शुरुआत से ही धमाल मचा रहे हैं। दोनों चेन्नई के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करते नजर आ रहे हैं। तीन ओवर का खेल हो चुका है और टीम का स्कोर 31/0 है।


चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि उनकी टीम इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ खेलती नजर आएगी। मोईन अली की जगह मिचेल सैंटनर को मौका मिला है। वहीं, आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने बताया कि उनकी टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के खेलती नजर आएगी।

फैंस के लिए खुशखबरी आई है। बारिश रुक चुकी है और कवर्स को मैदान से हटाया जा रहा है। अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण किया है और 8:25 बजे मुकाबले को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है।




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें