दुकानों में लगी भीषण आग, दूर तक दिखी लपटें, मौके पर फायर ब्र... - CG Sandesh

दुकानों में लगी भीषण आग, दूर तक दिखी लपटें, मौके पर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौजूद

जबलपुर। शहरी के गंजीपुरा इलाके में रविवार को तीन दुकानों में भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक,गंजीपुर में शेषनाग मंदिर के पास की दुकानों में लगी है। यह शहर का घना और व्यस्ततम इलाका है। कपड़े और बैग की दुकानों में लगी आग की लपटें 100 फीट ऊंचाई तक दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने रोड को ब्लॉक कर दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों दुकानें अलग-अलग बिल्डिंग में हैं। हर बिल्डिंग तीन फ्लोर की है।






author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें