उड़ान भरते ही विमान के इंजन में धधकने लगी आग, बेंगलुरु एयरपो... - CG Sandesh

उड़ान भरते ही विमान के इंजन में धधकने लगी आग, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली ।  एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के एक इंजन में शनिवार रात उड़ान भरने के तुरंत बाद आग लगने के कारण बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया।

विमान बेंगलुरु से कोच्चि जा रहा था। सूत्रों ने बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद चालक दल के सदस्यों ने इंजन में आग लगने के बारे में एटीसी को सूचना दी।



एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा, बेंगलुरु-कोच्चि फ्लाइट के उड़ान भरते ही दाहिने इंजन से आग की लपटे निकलती देखी गईं। इसके बाद विमान को वापस उतारने का फैसला किया गया और शनिवार रात विमान बेंगलुरु हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा। ग्राउंड सर्विसेज ने भी आग की सूचना दी थी। विमान को खाली कराया गया।

उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया और किसी को चोट नहीं आई है। एयरलाइंस यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि नियामक के साथ मिलकर घटना की पूरी जांच की जाएगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें