CG Accident Breaking: कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, 25 लोगों से... - CG Sandesh

CG Accident Breaking: कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, 25 लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 1 पुरुष और 16 महिलाओं समेत 17 की मौत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां जिला के कुकदुर थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में 25 लोग सवार थे जिनमें से 16 महिला और 1 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 10 लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।



पिकअप में सवार पंडरिया के कुकदूर थाना इलाके के बैगा आदिवासी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। बाहपानी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। 17 लोगों की मौके पर मौत हो गई। सभी मृतक कुई के रहने वाले बताये जा रहे है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें