कुरकुरे खाने को लेकर छोटे भाई से हुआ झगड़ा, 10 साल के बच्चे न... - CG Sandesh

कुरकुरे खाने को लेकर छोटे भाई से हुआ झगड़ा, 10 साल के बच्चे ने लगा ली फांसी

सरगुजा। जिले में 10 साल के एक नाबालिग ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक बालक का कुरकुरे खाने को लेकर अपने छोटे भाई से झगड़ा हुआ. लेकिन बड़े भाई ने छोटे भाई को कुरकुरे खाने को नहीं दिया था. जिसके बाद परिजनों के भय से बड़े भाई ने आत्महत्या कर ली. यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, कुन्नी चौकी के दर्रीपारा गांव में 10 वर्षीय रोहित सिंह का उसके 8 वर्षीय छोटे भाई से शनिवार को कुरकुरे खाने की बात को लेकर विवाद हो गया. इसी बीच रोहित ने छोटे भाई को गुस्से में थप्पड़ मार दिया.



इस विवाद के बाद रोहित को लगा कि उसका छोटा भाई माता-पिता से शिकायत कर देगा और उसे डांट पड़ेगा. जिसकी डर से रोहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है. पुलिस के मुताबिक दोनों नाबालिक भाइयों ने कुरकुरे के पैकेट लिए थे, जिसे बड़े भाई ने पूरा खा लिया और छोटे भाई को नहीं दिया. इससे छोटा भाई रोने लगा. इस बात से डरे नाबालिग ने घर से कुछ दूर जाकर रतनजोत के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें