CG-पत्रकार हत्याकांड का खुलासा.. पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, ज... - CG Sandesh

CG-पत्रकार हत्याकांड का खुलासा.. पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला..

मनेंद्रगढ़। पुलिस ने पत्रकार रईस अहमद हत्याकांड मामले का खुलासा किया।इस घटना को अंजाम देने वाले मृतक की पत्नी को पहले ही हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। वही उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने में सफ़लता पाई है। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी आरजू खान को पुलिस ने मध्यप्रदेश व्यौहारी से गिरफ्तार किया।इस मामले में मुख्य आरोपी आरजू खान का फुफेरा भाई जो इस हत्याकांड में शामिल था।वो अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।


पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार को भी बौरीडांड पुलिया के पास से बरामद किया है वहीं पुलिस तीसरे आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। 15 मई की रात्रि करीब 3 बजे पत्रकार रईस अहमद की हत्या की गई थी और हत्या कर खून से लथपथ शव को मनेंद्रगढ़ वनविभाग डिपो के पीछे मौहरीपारा ग्राउंड में रखकर भाग गए थे। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी सफीना ने अपने प्रेमी आरजू खान के साथ मिलकर अपने पति रईस अहमद की हत्या करने का षड्यंत्र रचा था।

मनेंद्रगढ़ पुलिस ने लगातार इस मामले में अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए पतासाजी में लग कर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को मध्यप्रदेश व्यौहारी से गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाला हथियार को बौरीडांड पुलिया के पास से बरामद किया है। हत्या का तीसरा आरोपी अभी फरार है जिसे पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें