करंट लगाकर और गला दबाकर माँ बाप ने की बेटे की हत्या...बताई य... - CG Sandesh

करंट लगाकर और गला दबाकर माँ बाप ने की बेटे की हत्या...बताई यह वजह..!!

 कबीरधाम। जिले से रिश्ते को तार तार कर देने वाला मामला समाने आया है, यहां कवर्धा शहर से लगे ग्राम घुघरीकला निवासी राजू उम्र 35 का शव उसके खेत में मिला। बताया जा रहा है कि मां-बाप ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



सिटी कोतवाली कवर्धा प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की गई। जांच के दौरान मृतक के माता-पिता पर शक हुआ। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में मां-बाप ने बताया कि मृतक कोई काम धंधा नहीं करता था और आए दिन जुआ-सट्टा में पैसा हारकर रुपए की मांग करता था। नहीं देने पर परिवार वालो के साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर दोनों ने मिलकर खेत के बाड़ी में बिजली करंट लगाकर व गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें