चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, ... - CG Sandesh

चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, लगा था गंभीर आरोप...पुलिस विभाग में हड़कंप

 जगदलपुर। लापरवाही पर SP ने बड़ी कर्रवाई की है। एमटीओ सहित 4 आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। बस्तर एसपी शलभ सिन्हा की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।चारों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप था।विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने ये कार्रवाई की है।


SP ने दो टूक कहा है कि जिले भर के पुलिसवाले अपनी जवाबदारी गंभीरता से निभाएं।बस्तर एसपी ने दो दिन पहले पुलिस लाइन में एमटीओ शाखा पहुंचे थे। यहां कामों के लिए रखे गए रजिस्टर मेंटेन नहीं मिले। वहीं गड़बड़ी की आंशका मिली थी। इसके बाद एसपी ने एमटीओ और चार आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें