छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभे... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़, कई माओवादियों को लगी गोली

 दंतेवाड़ा :-  छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाके नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है।जानकारी के अनुसार नारायणपुर,

 दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर के डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ के संयुक्त बल के नक्सल विरोधी सर्च अभियान के दौरान संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की तरफ से आधुनिक हथियारों से सुरक्षा बलों के जवानों पर वार किया जा रहा है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें