गूगल मैप की हेल्प लेना पड़ा महंगा, हैदराबाद से केरल घूमने आए ... - CG Sandesh

गूगल मैप की हेल्प लेना पड़ा महंगा, हैदराबाद से केरल घूमने आए लोगों की कार नदी में जा गिरी,जानें फिर क्या हुआ

नेशनल न्यूज़। अक्सर अनजान जगहों पर यात्रा करते समय मंजिल तक पहुंचने के लिए लोग गूगल मैप पर निर्भर रहते हैं। मगर हर समय गूगल मैप पर निर्भर रहना खतरे से खाली नहीं है। केरल के कुरुप्पनथारा में गूगल मैप का सहारा लेना एक समूह को भारी पड़ गया कि उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात हैदराबाद से आए पर्यटकों का एक समूह अलप्पुझा की ओर जा रहा था। चूंकि सभी क्षेत्र से अनजान थे इसलिए अपने गंतव्य तक जाने के लिए गूगल मैप का सहारा ले रहे थे, लेकिन गूगल मैप पर गलत जानकारी होने के चलते उनकी गाड़ी उफनती हुई नदी में जा गिरी।


शुक्रवार रात हुआ हादसा
पुलिस ने शनिवार को बताया कि गूगल मैप का इस्तेमाल करने के कारण हैदराबाद से आए पर्यटकों के एक समूह का वाहन दक्षिण केरल के कुरुप्पनथारा जिले के निकट उफनती हुई नदी में जा गिरा। यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। महिला समेत चार लोग अलप्पुझा की ओर जा रहे थे। जहां से वह यात्रा कर रहे थे वहां बारिश हो रही थी।

इसकी वजह से सड़कें पानी में डूबी हुई थीं।चूंकि पर्यटक इस क्षेत्र से अनजान थे, इसलिए वे गूगल मैप का सहारा ले रहे थे, लेकिन गलत जानकारी होने के चलते उनकी गाड़ी उफनती हुई नदी में जा गिरी। हालांकि, भगवान का शुक्र रहा कि पुलिस गश्ती इकाई और स्थानीय निवासियों की कोशिश से चारों बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका वाहन पानी में डूब गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें