बेमेतरा ब्लास्ट :रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती 6 घायल... - CG Sandesh

बेमेतरा ब्लास्ट :रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती 6 घायल मजदूरों में एक की मौत, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने घटना पर जताया दुःख

बेमेतरा। बेमेतरा में स्थित बोरसी की स्पेशल ब्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रायपुर मेकाहारा भेजा गया है। इस धमाके के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल ब्लास्ट होने के कारण अज्ञात है।

घटना की सुचना मिलते ही बेरला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं। वहीं अब बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। गृमहंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, बेमेतरा के पिरदा गांव में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की जानकारी मिली है। अभी कितने लोगों की मौत हुई ये स्पष्ट नहीं है, लेकिन जितनी कम जनहानि हो उतना ही अच्छा है। साथ ही विजय शर्मा ने कहा कि, प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू अभियान जारी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें