छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान का असर,33 नक्सलियों ने किय... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान का असर,33 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सरकार के नक्सल उन्मूलन अभियान का असर लगातार देखने को मिल रहा है। आज शनिवार को फिर से 33 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। एक जनवरी से लेकर अब तक 2024 मे बीजापुर में कुल 189 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 109 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण किया है।



बता दें, आत्मसमर्पण करने वाले 33 नक्सलियों में से तीन नक्सलियों पर सरकार ने कुल 5 लाख रुपयों का इनाम रखा था। आज माओवादियों ने DIG, CRPF और बीजापुर SP के समक्ष समर्पण किया है।बीजापुर एसपी डॉ.जितेन्द्र यादव ने बताया कि, आज जो 33 नक्सलियों ने समर्पण किया है। वे आईईडी प्लांट करना,रोड़ खोदना, पर्चे फेकने जैसे घटनाओं में शामिल रहे हैं। अच्छी बात यह है, कि यह जो लोग समर्पण किये हैं, ये लोग स्वंय से यहां आए हैं, और हमसे जुड़ रहे हैं। सरकार की मनशा अनुसार लगातार पुर्नवास नीति के तहत सफलता मिल रही है।.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें