दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर से 14 लाख की लूट...वारदात के... - CG Sandesh

दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर से 14 लाख की लूट...वारदात के बाद मचा हड़कंप

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिला में सोमवार को दिनदहाड़े एक शख्स से 14 लाख रूपये की लूट की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे स्थित ग्राम चिचोला के पास कार सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ मारपीट कर 14 लाख रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस के हाथ लुटेरे नही लग सके है। सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की कार कैद हुई है। मामले में पुलिस सफेद कार में सवार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक लूट की ये वारदात राजनांदगांव जिला के चिचोला चैकी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सोमवार को घोरतलाव स्थित मारूति फ्यूल के मैनेजर राजाराम विश्नोई 14 लाख रुपए बैंक में जमा करने के लिए बाइक से राजनांदगांव रवाना हुए थे। जैसे ही वह चिचोला से लगभग 5 किमी दूर झंडातालाब-भरकाटोला के बीच स्थित एक बायो डीजल पंप के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आ रही एक ब्रेजा कार में सवार तीन लोगों ने मैनेजर का रास्ता रोक लिया।


इसके बाद कार से उतरे बदमाशों ने मैनेजर के साथ मारपीट करते हुए बैग में रखे 14 लाख रूपये की लूट कर फरार हो गए। वारदात की खबर जैसे ही पुलिस को मिली, तत्काल हाईवे के अलावा आसपास के प्रमुख रास्तों में नाकेबंदी कर दी गई। वहीं आईजी दीपक झा ने पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की नाकेबंदी के बाद भी लूटेरों का सुराग नही मिल सका। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की कार तेजी से जाते हुए नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस उक्त सफेद रंग की कार के आधार पर बदमाशों का सुराग जुटाने के साथ ही इस वारदात का अलग-अलग ऐंगल में जांच कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें