Breaking: दिल्ली से वाराणसी जा रही IndiGo की फ्लाइट में बम क... - CG Sandesh

Breaking: दिल्ली से वाराणसी जा रही IndiGo की फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो (IndiGo) की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके बाद एहतियात के तौर पर तत्काल विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर है।

 



इस संबंध में सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E2211) के टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर ‘बम’ शब्द लिखा हुआ था, इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने निरीक्षण किया, लेकिन यह एक अफवाह थी।

सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आज मंगलवार सुबह 5:35 बजे दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में बम होने की खबर आई। इस पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को आपातकालीन गेट से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं, फ्लाइट की जांच की जा रही है।

इंडिगो ने बताया कि दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E2211) को IGI एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिली थी। इस पर सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया गया और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों के दिशानिर्देशों के अनुसार विमान को सुदूर खाड़ी में ले जाया गया, जहां सभी यात्रियों को आपातकालीन गेट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल फ्लाइट का निरीक्षण चल रहा है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में लाया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें