बसना : पेट्रोल डलवाने आये दो युवकों ने कर्मचारी को पीटा
बसना के पदमपुर रोड़ स्थित अजमेर फ्यूल्स पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने दो युवकों के खिलाफ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. आरोप है की दोनों युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने आये थे इसी दौरान दोनों हमारी बाइक में पहले पेट्रोल नहीं डाले हो कहकर विवाद करने लगे. विवाद बढ़ने पर दोनों ने पेट्रोल पम्प के कर्मचारी से मारपीट की. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
वार्ड नंबर 10 बसना निवासी प्रकाश साव ने पुलिस को बताया की वह विगत एक वर्ष से पदमपुर रोड़ बसना स्थित अजमेर फ्यूल्स पेट्रोल पंप में कार्यरत है. 26 मई को रात करीबन 11:30 बजे एचएफ डिलक्स मोटरसायकल से दो व्यक्ति पेट्रोल डलवाने के लिये आये. जो 70 रूपये का पेट्रोल डालने बोले. उसी समय प्रकाश दूसरे मोटरसायकल में पेट्रोल डाल रहा था.
तभी एचएफ डिलक्स मोटरसायकल में सवार अरेकेल निवासी छोटू बढाई एवं धनेश यादव मेरे मोटरसायकल में पहले पेट्रोल नहीं डाले हो कहकर दोनों एक राय होकर प्रकाश के साथ वाद-विवाद कर अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ थप्पड़ से मारपीट करने लगे. प्रकाश जमीन में गिर गया. तब धनेश यादव अपने पैर से प्रकाश के सीना को मारा.
मारपीट को देखकर पंप में काम करने वाले अन्य कर्मचारी निलेश बंजारा, श्रीराम साव आए और बीच बचाव किये व गाली गलौज लड़ाई झगड़ा को देखे सुने हैं. छोटू बढाई एवं धनेश यादव अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गये.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी छोटू बढाई और धनेश यादव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.