BIG BREAKING : पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान... - CG Sandesh

BIG BREAKING : पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान...

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज एक रैली में यह ऐलान कर दिया है कि अब राज्य की महिलाओं को 1000 रूपए की बजाय 1100 रूपए हर महीने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक बार इस योजना के शुरू होने के बाद ये योजना लगातार चलती रहेगी।

 


दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज चुनाव प्रचार के लिए संगरूर पहुंचे हैं। इस बीच उन्होंने धूरी में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिलाओं को प्रति माह हजार-हजार रुपए देने के वादे की भी बात की।

मान ने कहा कि सरकार हर महिला को अब 1100 रूपए हर महीने देंगी। इसके साथ ही मान ने ये भी स्पष्ट कर दिया कि ये पैसा आखिरकार सरकार के पास कहा से आएगा। मान ने बताया कि राज्य के सभी खेतों में नहरी पानी पहुंचाने के लिए काम कर रहे है। जिससे आने वाले दिनों में 5 लाख के करीब ट्यूबवेल बंद होंगे और राज्य का 6-7 हजार करोड़ बिजली सब्सिडी का बचेगा। मान ने दावा किया कि ये पैसा महिलाओं के साथ किए वादे को पूरा करने में किया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें