दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, मुंगेशपुर में 52.3 डिग्री ताप... - CG Sandesh

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, मुंगेशपुर में 52.3 डिग्री तापमान दर्ज, देश के कई राज्यों में गर्मी से लोग बेहाल, केरल में कल पहुंचेगा मानसून

दिल्ली। दिल्ली में इन दिनों गर्मी रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार को राजधानी का मुंगेशपुर इलाका सबसे गर्म रहा। यहां 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। जबकि मंगलवार यानी कल मुंगेशपुर में 49.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार (29 मई) को भी गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी किया था।

देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। खासतौर पर लू (हीटवेव) से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। मौसम विभाग भी लगातार तमाम परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है। कुछ राज्यों में लू और गर्मी से आम लोगों की परेशानी और भी बढ़ सकती है। उधर केरल में अगले 24 घंटे में मानसून पहुंचने की संभावना है।


इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने 30 मई को सात राज्यों के लिए गर्मी और लू की गंभीर स्थिति का अलर्ट जारी किया है। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, बिहार के कुछ क्षेत्र, झारखंड और ओडिशा में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू के कुछ इलाकों, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में लू चलने की संभावना है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें