बेल्डिंग बेल्ट से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों में म... - CG Sandesh

बेल्डिंग बेल्ट से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। यहां बेल्डिंग बेल्ट से ट्रेन टकरा गई। जिसके कारण जोर का धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि, यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि इसमें किसी तरह की नहीं हुई है।



हादसे के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस मुरैना स्टेशन पर करीब 40 मिनट खड़ी रही। जब यह हादसा हुआ ट्रेन ग्वालियर से निजामुद्दीन की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार सुबह 5:40 में भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निकली वंदे भारत एक्सप्रेस मुरैना रेलवे स्टेशन पर बेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर से टकरा गई। इससे टकराते ही एक जोर का धमाका हुआ और ट्रेन रुक गई।

इस धमाके से ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और रेलवे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद तकनीकी टीम में पूरी ट्रेन का जांच किया। जिस कारण गाड़ी 40 मिनट तक मुरैना रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें