दिल्ली बेबी केयर अस्पताल अग्निकांड: LG वीके सक्सेना का बड़ा ए... - CG Sandesh

दिल्ली बेबी केयर अस्पताल अग्निकांड: LG वीके सक्सेना का बड़ा एक्शन, मंत्री सौरभ भारद्वाज के OSD सस्‍पेंड

नई दिल्ली। दिल्ली बेबी केयर अस्पताल अग्निकांड के बाद अब अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो चुकी है। इस मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के ओएसडी डॉ. आरएन दास को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सस्पेंड कर दिया है।उपराज्यपाल की ओर से कार्रवाई निजी नर्सिंग होम के अनियमित और अवैध रजिस्ट्रेशन में कथित भूमिका को देखते हुए की गई है। आरएन दास को सीएम अरविंद केजरीवाल का नजदीकी अधिकारी बताया जाता है। दास के निलंबन के बाद दिल्ली बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है।

 

 

एलजी की कार्रवाई के बाद मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, एलजी साहब को मालूम ही नहीं है, मेरे स्वास्थ्य विभाग ने उनके अधीन आने वाले दिल्ली पुलिस विभाग को 18 अप्रैल को ही हीट वेव की एडवाइजरी भेजी थी। केंद्र सरकार के सभी अस्पतालों को भी भेजी थी। 27 मई को मैंने रिव्यू लिया, और फिर से सभी विभागों को एडवाइजरी भेजी है। इतने बड़े पद पर आपके सलाहकार आपको सही सलाह नहीं दे रहे हैं। नकारात्मकता की तरफ दिल्ली को ले जा रहे हैं।इस मामले में भाजपा का कहना है कि अभी तो यह सिर्फ शुरुआत है क्योंकि ऊपर से नीचे तक के सभी अधिकारी जो भ्रष्टाचार के खेल में शामिल थे, उनके निलंबन की मांग भाजपा और तेज करेगी।

इस हत्याकांड में जो भी शामिल हैं, उन सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, उसके लिए भाजपा लगातार लड़ती रहेगी। यह सिर्फ अभी शुरुआत है, लेकिन दिल्ली को इस तरह से अग्नि की भट्टी में जलाने वाले, भ्रष्टाचार को अपनी आय का साधन बनाने वाले हर उस आदमी के खिलाफ पार्टी तब तक लड़ती रहेगी जब तक उन सबके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें