भारत पहुंचते ही अरेस्ट हुआ प्रज्वल रेवन्ना, एयरपोर्ट पर एसआई... - CG Sandesh

भारत पहुंचते ही अरेस्ट हुआ प्रज्वल रेवन्ना, एयरपोर्ट पर एसआईटी ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार (31 मई) तड़के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जर्मनी के म्यूनिख से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचते ही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया।

आज उन्हें जज के सामने पेश किये जाने की संभावना है। प्रज्वल पर सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने और उसका वीडियो बनाने का आरोप है। हासन में हुए लोकसभा चुनाव से पहले रेवन्ना की वीडियो वायरल हो गई थी, जिसके बाद वह पुलिस की पकड़ से बचकर जर्मनी भाग गया था।

 


जानकारी के मुताबिक, एक महीने बाद 31 मई को प्रज्ज्वल के बेंगलुरु लौटने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने बाद में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे एसआईटी को सौंप दिया। अब उससे वायरल वीडियो के संबंध में पूछताछ की जाएगी। कुछ दिन पहले प्रज्वल रेवन्ना ने एक वीडियो जारी कर अपने भारत लौटने की जानकारी भी दी थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें