चार जून को होगा नया सवेरा, बनने जा रही इंडिया गठबंधन की सरका... - CG Sandesh

चार जून को होगा नया सवेरा, बनने जा रही इंडिया गठबंधन की सरकार- राहुल गांधी

नई दिल्ली। देश में 57 लोकसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि 4 जून को एक नया सवेरा होने वाला है। आज लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का अंतिम दौर है। गौरतलब है कि शनिवार को मतदान समाप्त होने के उपरांत वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और इसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती होगी।



राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अब तक के रुझानों से स्पष्ट है कि देश में इंडिया की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने मतदाताओं से कहा, मुझे गर्व है कि झुलसा देने वाली गर्मी में भी आप सभी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वोट देने निकले हैं। आज भी बड़ी संख्या में बाहर निकल कर अहंकार और अत्याचार का प्रतीक बन चुकी इस सरकार पर अपने वोट से अंतिम प्रहार ज़रूर कीजिए। 4 जून का सूरज देश में एक नया सवेरा लाने जा रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें