Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: ढह सकता है... - CG Sandesh

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: ढह सकता है कमलनाथ का किला, मध्यप्रदेश में बीजेपी करेगी क्लीन स्वीप!

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के साथ ही Exit poll भी सामने आ गए हैं। पोल के मुताबिक एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापसी करने जा रहे हैं। पीएम ने जीत की हैट्रिक लगा दी है।

बात करें मध्यप्रदेश की तो, इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी क्लीन स्वीप करती दिख रही है। Exit poll की मानें तो बीजेपी 29 की 29 सीट जीतने जा रही है। साथ ही इस बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माने जाने वाली सीट छिंदवाड़ा कांग्रेस हारती दिख रही है।


इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, 29 सीटों में से बीजेपी को 28-29 सीटों पर बढ़ती मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भी कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां से अभी सांसद भी हैं। क्लोज फाइट में छिंदवाड़ा से बीजेपी आगे दिख रही है। यहां पर कौन जीतेगा यह कहना अभी मुश्किल है।

मध्य प्रदेश की चार सीटों पर बेहद नजदीकी मामला देखने को मिल सकता है। मंडला, छिंदवाड़ा, राजगढ़ और सतना की सीटें क्लोज फाइट में फंसी हुई नजर आ रही हैं।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें