मुकेश अंबानी को अडानी ने छोड़ा पीछे, एशिया के सबसे अमीर व्यक... - CG Sandesh

मुकेश अंबानी को अडानी ने छोड़ा पीछे, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने

नई दिल्ली। दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में बड़ा बदलाव हुआ हुआ है।ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने अपनी कुल संपत्ति (नेटवर्थ) के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है।शेयर बाजार में लिस्टेड अडानी की कंपनियों के शेयरों में बीते कुछ दिनों में आए जोरदार उछाल के चलते उनकी संपत्ति में उछाल आया है और वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

अडाणी संपत्ति में आए हालिया उछाल के चलते अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।उनकी कंपनियों के शेयरों में आए उछाल के बाद उनकी नेटवर्थ 111 अरब डॉलर हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है।

 


ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ वर्तमान में 109 अरब डॉलर है और इस आंकड़े के साथ वह दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में 12वें पायदान पर खिसक गए हैं।अडाणी की संपत्ति में पिछले 24 घंटे में 5.45 अरब डॉलर या करीब 45,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

यही कारण है कि उन्होंने अंबानी को पीछे छोड़ दिया है।बता दें कि अडाणी साल 2024 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपतियों में शुमार हैं। उनकी संपत्ति में 1 जनवरी 2024 से अब तक 26.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।इसी तरह अंबानी की संपत्ति में इस साल 12.7 अरब डॉलर का उछाल आया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें